You are currently viewing माले का मंदरामो पुर्वी लोकल कमिटी का गठन, विजय सिंह सचिव बने

माले का मंदरामो पुर्वी लोकल कमिटी का गठन, विजय सिंह सचिव बने

सरिया(गिरिडीह)

भाकपा माले पार्टी कार्यालय सरिया में बुधवार को मंदरामो पुर्वी लोकल कमिटी सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 17 सदस्यीय लोकल कमिटी का गठन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से विजय सिंह को लोकल सचिव चुना गया।

सम्मेलन में प्रखंड कमिटी सदस्य बसन्त स्वर्णकार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राज्य कमिटी सदस्य व किसान महासभा के नेता पूरन महतो रहे।
पूरन महतो ने सम्मेलन की सफलता पर कमिटी सदस्यों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, देश में एनडीए सरकार तानाशाही रवैये से धर्म, जाति, वेशभूषा और खानपान के नाम पर लोगों को बांटने की साजिश कर रही है। महंगाई, गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा और बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र सरकार विभाजनकारी नीतियों से नागरिकों के अधिकार छीन रही है। गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म किया जा रहा है। ऐसे समय में एकजुट होकर भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है। सड़कों पर आंदोलन कर सरकार को जवाब देना होगा।सम्मेलन में आरवाईए जिलाध्यक्ष सोनु पांडेय के नेतृत्व में 14 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। सभी ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। मौके पर रामलाल दास, श्यामसुंदर यादव, अक्षय यादव, नकुल मंडल, सुबित मंडल, साजिद अंसारी, शम्भू मंडल, राजेन्द्र रविदास, प्रयाग दास, सुखदेव मंडल, सिराज अंसारी और मनोज यादव सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply