सरिया: गिरिडीह
सरिया के बागोडीह मोड़ जैसे छोटे शहर में डॉ. सीमा सुमन द्वारा डेंटल क्लिनिक की स्थापना स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस क्लिनिक के खुलने से आसपास के गांवों के लोगों को अब दंत चिकित्सा के लिए हजारीबाग या गिरिडीह जैसे बड़े शहरों की यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंगलवार को क्लिनिक का उद्घाटन डॉ राजेश सिंह तथा डी ए वी के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह में श्री भोला मंडल, डॉ आर डी प्रसाद, भुनेश्वर मंडल, कुश कुशवाहा,अमन पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस क्लिनिक के शुरू होने से स्थानीय समुदाय को गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं सुलभ होंगी, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बचेगा।