You are currently viewing सरिया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गिरिडीह जेल

सरिया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गिरिडीह जेल

सरिया: गिरिडीह

सरिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। सरिया थाना कांड संख्या 41/25 के आरोपी अर्जुन यादव तथा कांड संख्या 129/25 के प्राथमिक अभियुक्त मुबारक हुसैन और तबरेज आलम को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ मारपीट से संबंधित शिकायत दर्ज थी। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply