सरिया: गिरिडीह
सरिया बाजार में गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां नया ‘छोटू महाराज सिनेमा हॉल’ के साथ-साथ रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल का उद्घाटन हुआ। सर्वप्रथम आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत तीनों प्रतिष्ठानों के मालिक राजेश जैन ने किया। इस एक ही परिसर में बने इन सुविधाओं का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर किया, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र राय, वर्तमान बगोदर विधायक नागेंद्र महतो तथा पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह में सरिया के सभी गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। स्थानीय बीडीओ ललित नारायण तिवारी, अंचल अधिकारी संतोष कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, सरिया प्रमुख प्रीति कुमारी,अनूप पांडे, आशीष कुमार बॉर्डर, शत्रुघ्न मंडल,विकाश जैन, प्रमोद अग्रवाल, मनोहर लाल बग्गा, नंदलाल मंडल, नीरज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने स्थानीय विकास पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आधुनिक सुविधाएं सरिया जैसे क्षेत्रों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सरिया बाजार स्थित प्रसिद्ध भगला काली मंडा पहुंचीं, जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए। मंदिर पहुंचते ही काली मंडा ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। भक्तों ने माता के चरणों में फूलमाला अर्पित कर उनका सम्मान किया।यह उद्घाटन सरिया के सांस्कृतिक और मनोरंजन क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ता है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक विकास की अपेक्षा जताई है।