सरिया: गिरिडीह
भारत की आजादी के 79वें समारोह के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2025 को सरिया में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यात्रा सरिया स्टेडियम से शुरू होकर सरिया बाजार के रास्ते नेताजी सुभाष चौक तक पहुंची और पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई।
विधायक महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में आजादी महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। सरिया और कोइरीडीह मंडल के संयुक्त प्रयास से निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, “हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान विश्व में ऊंचा हो रहा है, और ऑपरेशन सिंधु इसका जीवंत उदाहरण है।”
महतो ने आगे कहा कि यह यात्रा लोगों को देशभक्ति और एकता के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर अजय यादव, पवन कुमार पांडे, परमेश्वर मोदी, नकुल मंडल, बबलू मंडल, चिंतामणि मंडल, रामपति प्रसाद, नरेश रजक, युधिष्ठिर मंडल, पिंटू मोदी, सतीश मंडल, निर्मल कुमार भारती, केदार मोदी, विजय मंडल, सुरेश ठाकुर, गोपाल यादव, विनोद यादव, बद्री रजक, महेश मोदी, काली मंडल, कैलाश कुमार मंडल, रघुनंदन मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। यह आयोजन देशभक्ति और एकता का संदेश फैलाने में सफल रहा।