You are currently viewing जेपीएससी में 35वां रैंक हासिल करने वाली अंशिका गुप्ता का एस.आर.के डी.ए.वी सरिया में भव्य स्वागत

जेपीएससी में 35वां रैंक हासिल करने वाली अंशिका गुप्ता का एस.आर.के डी.ए.वी सरिया में भव्य स्वागत

सरिया: गिरिडीह

एस.आर.के डी.ए.वी सरिया की छात्रा अंशिका गुप्ता ने जेपीएससी परीक्षा में 35वां रैंक हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनके सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा और सभी शिक्षकों ने अंशिका को पुष्प गुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य श्री सिन्हा ने हर्ष जताते हुए कहा, “कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से बच्चे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं, जिसका जीवंत उदाहरण अंशिका हैं।” उन्होंने अंशिका की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और अन्य छात्रों को प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री सिन्हा ने कहा, “शिक्षकों के मार्गदर्शन में मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलेगी।” उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के अन्य छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे हैं, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

अंशिका ने अपने विद्यालय जीवन को याद करते हुए सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षक अनिल कुमार पी. झा, इंदेश कुमार चौबे, उमा शर्मा, बी.के ठाकुर, एयर सुपकार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply